वजन कैसे कम करें ?

वजन कैसे कम करें ?

1. घर पर वजन कम करने के आसान उपाय

आइए जानते है, वजन कैसे कम करें ? आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अनियमित खान-पान के चलते मोटापा एक समस्या बन गई है। लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं — जिम, डाइटिंग, दवाइयाँ — लेकिन अधिकतर तरीकों में या तो साइड इफेक्ट्स होते हैं या वे लंबे समय तक कारगर नहीं रहते। आयुर्वेद एक प्राकृतिक और स्थायी समाधान प्रदान करता है।

आइए जानते है आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से मोटापा क्या है?

आइए जानते है पहला तरीका कि वजन कैसे कम करें ? आयुर्वेद के अनुसार, मोटापा (स्थूलता) तब होता है जब शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है और मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इसका मतलब है कि खाना ठीक से पचता नहीं और शरीर में चर्बी के रूप में जमा हो जाता है। आयुर्वेद वजन घटाने के लिए शरीर की पाचन शक्ति को संतुलित करने और टॉक्सिन को बाहर निकालने पर ज़ोर देता है।

आयुर्वेदिक तरीके से वजन घटाने के प्रभावी उपाय :

  1. त्रिफला का सेवन करें –
    त्रिफला (हरड़, बहेड़ा, आंवला) एक आयुर्वेदिक चूर्ण है जो शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है।
    कैसे लें:
    रात को खाना खाने के बाद 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें।

2 . नींबू और शहद का मिश्रण
आइए जानते है दूसरा तरीका कि वजन कैसे कम करें ? यह नुस्खा बहुत प्रसिद्ध है और आयुर्वेद में वजन घटाने के लिए सिफारिश की गई है।
कैसे लें:
सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पिएं।

3 . धनिया, सौंफ और अजवाइन का काढ़ा
आइए जानते है तीसरा तरीका कि वजन कैसे कम करें ? ये तीनों सामग्री मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में मदद करती हैं और गैस्ट्रिक समस्याओं को भी दूर करती हैं।
कैसे बनाएं:
1 चम्मच धनिया, सौंफ और अजवाइन को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालकर छान लें और खाली पेट पिएं।

4 . गुनगुना पानी पिएं
आइए जानते है चौथा तरीका कि वजन कैसे कम करें ? सुबह खाली पेट और दिनभर में गुनगुना पानी पीने से शरीर में जमी चर्बी पिघलती है और पाचन शक्ति बढ़ती है।

  1. पंचकर्म थेरेपी
    आइए जानते है पांचवा तरीका कि वजन कैसे कम करें ? यदि आप जल्दी और गहराई से वजन घटाना चाहते हैं, तो पंचकर्म आयुर्वेदिक थेरेपी अत्यंत लाभकारी हो सकती है। इसमें वमन, विरेचन, बस्ती आदि प्रक्रियाओं के माध्यम से शरीर को शुद्ध किया जाता है। और वजन को कम किया जाता है।

2. आयुर्वेदिक चाय और औषधियाँ :

आइए जानते हैं अन्य तरीके से वजन कैसे कम करें ?

1 . गार्सिनिया (वृक्षाम्लक)
यह एक फल है जिसे आयुर्वेद में “वृक्षाम्लक” कहते हैं। यह भूख को नियंत्रित करता है और चर्बी को कम करने में सहायक होता है।

2. गुग्गुल-
गुग्गुल शरीर की चर्बी को कम करने में बेहद प्रभावी है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और थायराइड को भी संतुलित करता है।

3. त्रिकटु चूर्ण
सौंठ, काली मिर्च और पिपली से बना यह चूर्ण अग्नि को प्रज्वलित करता है और पाचन को सुधारता है।

3. आयुर्वेदिक डाइट प्लान (What to Eat?) :

समय भोजन
सुबह गुनगुना पानी + नींबू शहद, बाद में नाश्ता के लिए हल्का भोजन या फल (फल, ओट्स) खाएं।
दोपहर एक कटोरी मूंग की दाल, सब्ज़ी, रोटी, और थोड़ा चावल खाएं।
शाम कोई भी हर्बल टी + हल्की स्नैक (मखाना, भुना चना) खाएं।
रात खिचड़ी या सूप + त्रिफला चूर्ण (सोने से पहले) खाएं।

सुझाव: रात का भोजन हल्का और सोने से 2 घंटे पहले लें।

4. योग और प्राणायाम का महत्व :

योग और प्राणायाम वजन घटाने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाते हैं।

आइए जानते है कुछ महत्वपूर्ण योगासन:

सूर्य नमस्कार – इस योगासन से संपूर्ण शरीर की एक्सरसाइज होती है।

भुजंगासन – यह पेट की चर्बी को कम करने में महत्वपूर्ण है।

कपालभाति प्राणायाम – यह शरीर के पेट और मेटाबॉलिज़्म पर सीधा असर डालता है।

5. जरूरी आयुर्वेदिक सुझाव :

एकदम से कभी भी खाना बंद न करें, भूखे रहना नुकसानदायक हो सकता है।

पानी अधिक से अधिक पिये।

बाजारू फैट बर्नर या दवाइयों से दूर रहें।

नींद पूरी लें — 7 से 8 घंटे।

नियमित दिनचर्या बनाएं और उसका पालन करें (सोना ,उठना और भोजन करना )।

इन आयुर्वेदिक तरीको से वजन कम करना एक प्राकृतिक, स्थायी और सुरक्षित उपाय है। इसमें समय तो लगता है, लेकिन यह शरीर को भीतर से संतुलित करता है। त्रिफला, गुग्गुल, नींबू-शहद, और योग-प्राणायाम जैसे उपायों को अपनाकर आप स्वस्थ और चुस्त/दुरुस्त जीवन जी सकते हैं।

यदि आप संयम, नियमितता और प्राकृतिक तरीकों को अपनाते हैं, तो बिना किसी दवा या साइड इफेक्ट के आप अपना वजन घटा सकते हैं और एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

इस लेख का मकसद सिर्फ़ जानकारी देना है. स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह एवं  जांच के लिए किसी पेशेवर डॉक्टर से सलाह लें I

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Tell people about what you’ve been doing, your experience and many more awesome things that will entice them further to know you more.

Tell people about what you’ve been doing, your experience and many more awesome things that will entice them further to know you more.