इस लेख में हम जानेंगे कि कब्ज से राहत कैसे पाए और इसके कुछ घरेलू उपाय, आयुर्वेदिक नुस्खे, और डाइट टिप्स, जो आपको स्वाभाविक रूप से आराम दिलाएंगे। कब्ज आज के समय में एक बहुत ही बड़ी आम समस्या बन गई है। जो गलत खानपान, तनाव, पानी की कमी और अनियमित दिनचर्या इसकी मुख्य वजहें हैं। कब्ज से पेट में भारीपन, सिरदर्द, गैस, भूख न लगना और आलस्य जैसी कई समस्याएं होती हैं।
आइए जानते है कि कब्ज से राहत कैसे पाए और कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपाय जो कब्ज से राहत दिलाए।
कब्ज से राहत कैसे पाए – प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीके
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन वात, पित्त, कफ दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुए असंतुलन के कारण शरीर कई रोगों से घिर जाता है। खान-पान एवं जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, तथा आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता है तो इसे कब्ज दोष भी कहते है। इससे शरीर के दोष असंतुलित तथा दूषित होकर रोग उत्पन्न करते हैं। कब्ज में मुख्यतः वात दोष की दुष्टि होती है, जिस कारण मल सूखा एवं कठोर हो जाता है। सही समय पर मलत्याग नहीं हो पाता है। हम जानेंगे कब्ज से राहत पाने के घरेलू उपाय, आयुर्वेदिक नुस्खे, और डाइट टिप्स, जो आपको स्वाभाविक रूप से आराम दिलाएंगे।
कब्ज क्या है?
जब कोई व्यक्ति नियमित रूप से मल त्याग (stool passing) नहीं कर पाता या मल बहुत कठोर होकर निकलता है, तो उसे कब्ज कहा जाता है। सामान्यतः स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना या एक दिन छोड़कर मल त्याग हो जाना चाहिए। अगर यह 2-3 दिन तक न हो, तो यह कब्ज का संकेत है। इसे ठीक करने के लिए कई उपाय बताये गए है जिससे कब्ज को ठीक किया जा सकता है।
कब्ज होने के प्रमुख कारण
कब्ज से राहत कैसे पाए इसके लिए कब्ज कई कारणों से हो सकती है, जिनमें सबसे आम कारण हैं:
1. तनाव और चिंता
मानसिक तनाव भी आंतों के कार्य पर असर डालता है।
2. पानी की कमी
शरीर में पर्याप्त पानी न होने से मल कठोर हो जाता है। जिससे मल त्याग करने में कठिनाई होती है। इसलिए दिनभर में 7 – 8 लीटर पानी पीना चाहिए।
3. शारीरिक निष्क्रियता
लंबे समय तक बैठने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। बीच बीच में टहलना जरुरी है।
4. फाइबर की कमी वाला आहार
अगर आप रोटी, चावल, और जंक फूड ज्यादा खाते हैं लेकिन सब्जियां और फल कम, तो फाइबर की कमी हो जाती है। जिससे कब्ज बनना स्वभाविक है।
5. नींद की कमी और अनियमित जीवनशैली
देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना कब्ज का कारण बन सकता है।
6. दवाओं का प्रभाव
कुछ एलोपैथिक दवाएं (जैसे आयरन सप्लीमेंट या दर्द निवारक) कब्ज को बढ़ा देती हैं। इसलिए कम से कम अंग्रेजी दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए।
कब्ज से राहत पाने के घरेलू उपाय
कब्ज से राहत कैसे पाए इसके लिए यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताये जा रहे है :
1. नींबू और शहद
कब्ज से राहत कैसे पाए इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से राहत मिलती है।

2. फाइबर युक्त आहार लें
- अपने खाने में रेशेदार पदार्थ (Fiber) शामिल करें जैसे –
- ओट्स, दलिया खाने में प्रयोग करें।
- हरी सब्जियां (पालक, लौकी, तोरई) खाएं।
- फलों (सेब, पपीता, अमरूद) का सेवन करें।
- साबुत अनाज और दालें का सेवन करें।
- फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है।
3. गुनगुना पानी पीना
सुबह उठते ही खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीएं। यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और मल त्याग करने को आसान बनाता है।
4. घी और गर्म दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच देसी घी डालकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। यह पुरानी कब्ज में भी राहत देता है और कब्ज दोष को दूर करता है।
5. एलोवेरा जूस
एलोवेरा में प्राकृतिक लेक्सेटिव गुण पाये जाते हैं जो आंतों को साफ करते हैं। सुबह खाली पेट 2 चम्मच एलोवेरा जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।

6. रोजाना टहलें या योग करें
नियमित योगासन करें जैसे पवनमुक्तासन, मलासन, और भुजंगासन यह कब्ज में राहत देते हैं। सुबह की सैर (30 मिनट) भी बेहद असरदार है।
7. इसबगोल (Isabgol)
कब्ज से राहत कैसे पाए लेख में आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल कब्ज के लिए रामबाण है।
इस्तेमाल कैसे करें
रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पिएं। इससे कब्ज में बहुत राहत मिलती है।
कब्ज को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद में कब्ज को “वात विकार” माना गया है। जब शरीर में वात दोष बढ़ जाता है, तो मल सूख जाता है और बाहर निकलने में कठिनाई होती है। कब्ज से राहत कैसे पाए कुछ प्रमुख आयुर्वेदिक उपाय हैं:
1. गिलोय और त्रिकटु:
गिलोय पाचन को संतुलित करती है और त्रिकटु (सौंठ, काली मिर्च, पिपली) पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
2. हरड़ (Haritaki):
हरड़ का सेवन रात को करने से पुरानी कब्ज में राहत मिलती है। यह पाचन सुधारता है और शरीर से विषैले तत्व निकालता है।
3. त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna):
रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। यह आंतों को साफ रखता है।
4. अविपत्तिकर चूर्ण:
यह चूर्ण पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज तीनों में लाभकारी होता है।
कब्ज में क्या खाएं और क्या न खाएं
कब्ज में क्या खाएं और क्या न खाएं और कब्ज से राहत कैसे पाए। इस प्रश्न से आपको यहां पर उत्तर अवश्य मिल जायेगा –
1. खाने योग्य चीजें:
- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें
- पपीता, अमरूद, केला खाएं
- ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस का सेवन करें
- छाछ, दही खाएं
- नारियल पानी और गर्म पानी पिये

2. परहेज करें:
- फास्ट फूड, तला-भुना खाना न खाएं।
- चाय और कॉफी की अधिक मात्रा में सेवन न करें।
- रिफाइंड तेल , आटा, मैदें का सेवन कम से कम करें।
- शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
3. कब्ज के लिए योगासन
कब्ज से राहत कैसे पाए के लिए आपको को कुछ महत्वपूर्ण योगासन करने चाहिए। जैसे :
1. पवनमुक्तासन (Wind Relieving Pose)
यह आसन गैस और कब्ज दोनों से राहत दिलाता है।
2. भुजंगासन (Cobra Pose)
यह पाचन अंगों को मजबूत करता है और कब्ज में लाभकारी होता है।
3. मलासन (Garland Pose)
यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

4. सूर्य नमस्कार
यह संपूर्ण शरीर को सक्रिय करता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
कब्ज से राहत कैसे पाए के लिए कुछ जरूरी टिप्स:
- सुबह जल्दी उठें और निश्चित समय पर टॉयलेट जाएं।
- दिनभर में कम से कम 5 –6 लीटर पानी पिएं।
- भोजन को अच्छे से चबाकर खाएं।
- देर रात खाना खाने से बचें।
- नियमित व्यायाम या योग करें।
- नींद पूरी लें और तनाव कम करें।
निष्कर्ष :
कब्ज से राहत कैसे पाए यह एक आम समस्या / प्रश्न है लेकिन इसे सही खानपान, जीवनशैली और आयुर्वेदिक उपायों से पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि कब्ज लंबे समय तक बनी रहती है या खून के साथ मल आता है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
कब्ज से राहत कैसे पाए इसके लिए नियमित रूप से फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त पानी और योग करने से आप हमेशा स्वस्थ और हल्कापन महसूस करेंगे।
डिस्क्लेमर: हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह अवश्य लें।
One Response
Useful the content