डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय

इस आर्टिकल में हम जानेंगे डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय, इसके कारण और सावधानियां। डार्क सर्कल से छुटकारा पाएं घरेलू उपायों से। खीरा, आलू, गुलाबजल, बादाम तेल और सही आहार से आंखों के नीचे काले घेरे करें दूर। आयरन, विटामिन के, सी और बी12 की पोषक तत्वों की कमी भी काले घेरों का कारण बन सकती है।

भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित दिनचर्या और तनाव के कारण आँखों के नीचे डार्क सर्कल होना आम समस्या बन गई है। यह न केवल आपकी खूबसूरती को कम करता है बल्कि थकान और उम्र से ज्यादा बड़े दिखने का एहसास भी कराता है। अक्सर लोग डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए क्रीम या मेकअप का सहारा लेते हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय लंबे समय तक असरदार साबित होते हैं।

डार्क सर्कल होने के मुख्य कारण

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय के बारे में जानते है। डार्क सर्कल्स की समस्या को समझने के लिए पहले इसके कारणों को जानना जरूरी है।

1. अनियमित खानपान

पोषण की कमी और जंक फूड का अधिक सेवन करना भी इसका कारण है।

2. नींद की कमी

यदि आप पर्याप्त नींद न लेने से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।

3. तनाव और थकान

ज्यादा तनाव लेना और लगातार देर रात तक काम करने से डार्क सर्कल्स गहरे होते जाते हैं।

4. डिहाइड्रेशन

पानी कम पीने से शरीर में पानी की कमी से त्वचा सूख जाती है और काले घेरे बन जाते हैं।

5. आंखों पर ज्यादा दबाव

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का लंबे समय तक उपयोग करना आदि ।

6. बढ़ती उम्र

उम्र बढ़ने पर त्वचा पतली हो जाती है जिससे नसें ज्यादा दिखने लगती हैं और आँख के नीचे काला भी हो जाता है।

7. आनुवंशिक कारण

कई बार यह समस्या पारिवारिक अनुवांशिक भी होती है।

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय

आज हम जानेंगे 15 तरीके से डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय के बारे में –

1. बादाम का तेल (Almond oil)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में बादाम तेल का बहुत उपयोग होता है। बादाम तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। सोने से पहले हर रोज़ सबसे पहले बादाम के तेल (almond oil) की कुछ मात्रा उंगलियों पर लेकर काले घेरों(dark circles) पर लगा कर धीरे धीरे मसाज करे। रात भर के लिए लगे रेहने दे और सुबह धो ले।

फायदा – त्वचा को पोषण मिलेगा और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होंगे।

2. नारियल तेल (Coconut oil)

नारियल तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करता है। उंगलियों पर थोड़ा सा नारियल तेल(coconut oil) रख कर आंखों के नीचे धीरे धीरे से लगाए और थोड़ी देर तक मसाज करने के बाद उसे रात भर लगा रहने दे। डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में नारियल तेल का बहुत उपयोग होता है।

फायदा – त्वचा मुलायम होगी और काले घेरे कम होंगे।

3. खीरे के टुकड़े (Cucumber Slices)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में खीरे का भी उपयोग होता है। खीरा आंखों को ठंडक देता है और त्वचा को हल्का करने में मदद भी करता है।

  • खीरे को गोल टुकड़ों में काटें लें।
  • 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें दें।
  • ठंडे टुकड़े को आंखों पर रखें और 15 मिनट बाद धो लें।
  • फायदा – इससे डार्क सर्कल्स और सूजन कम होगी।

4. आलू का रस ( Potato Juice )

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में आलू का भी उपयोग होता है। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा के रंग को हल्का करते हैं।

  1. आलू को कद्दूकस करके रस को निकाल लें।
  2. आलू के रस में कॉटन को भिगोकर आंखों के नीचे लगाएं।
  3. 10-15 मिनट बाद धो लें।
  4. फायदा – त्वचा की रंगत निखरेगी और काले घेरे हल्के होंगे।

5. टमाटर और नींबू का रस ( Tomato and Lemon Juice )

टमाटर और नींबू दोनों ही प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट हैं। सबसे पहले एक टमाटर का रस(tomato juice) निकाल के और उसमे एक चम्मच नींबू का रस(lemon juice) मिलाएं, अब उस मिक्सचर को आंखों के नीचे रुई से 10 मिनट तक के लिए लगाए। डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में टमाटर और नींबू दोनों का भी उपयोग होता है।

  1. टमाटर का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाएं।
  2. कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं।
  3. 10 मिनट बाद धो लें।
  4. ध्यान दें – नींबू से जलन हो सकती है, इसलिए अधिक देर तक न लगाएं।

6. गुलाबजल (Rosewater)

गुलाबजल आंखों को ठंडक देता है और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। सबसे पहले रुई ले और फिर उसे गुलाब जल (rose water) में डाल दे, अब रुई से आंखों के नीचे 15 मिनट तक मसाज करे और फिर थोड़ी देर में ठंडे पानी से मुंह को धो ले। डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में गुलाबजल का उपयोग बहुत होता है।

फायदा – थकी हुई आंखों को आराम मिलेगा और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे खत्म होंगे।

7. दूध और हल्दी (Milk and Turmeric)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में दूध और हल्दी का पैक बहुत उपयोग होता है। दूध और हल्दी का पैक प्राकृतिक ग्लो भी लाता है।

  1. एक चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  2. इसे आंखों के नीचे लगाएं।
  3. 15 मिनट बाद धो लें।
  4. फायदा – हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करते हैं।

8. ग्रीन चाय की पत्तियां (Green tea Leaves)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में ग्रीन टी बैग का उपयोग होता है। सबसे पहले पानी में ग्रीन टी बैग(green tea bag) को डुबाए और उसे फ्रीज में कुछ देर के लिए छोड़ दे । ठंडी होने के बाद ग्रीन टी बैग(green tea bag) को आंखों के नीचे 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दे।

फायदा – इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क सर्कल्स को कम करते हैं और सूजन घटाते हैं।

9. ठंडी सिकाई (Cold Compress)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में ठंडी सिकाई का उपयोग होता है।आंखों पर ठंडी सिकाई करना सबसे आसान उपाय है।

  1. बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर आंखों पर हलके हांथों से रखें।
  2. फायदा – ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और काले घेरे कम होंगे।

10. बेसन और दही (Gram flour and yogurt)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में बेसन और दही का भी उपयोग होता है। एक चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही को मिला कर पेस्ट बना ले और उससे आंखों के नीचे थोड़ी देर मसाज करके मुंह को ठंडे पानी से धो ले।

11. केसर और दूध (Saffron and Milk)

केसर के रेशे को दूध में भिगोकर थोड़ी देर के लिए रख दे, अब उसमे दो रुई(cotton) के गोले बना कर डाल दे। रुई को निकाल कर आंखों के नीचे 10-15 मिनट तक रखें के फिर ठंडे पानी से धो ले।

12. जैतून का तेल(olive oil)

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में जैतून के तेल का भी उपयोग होता है।
रात को कुछ मिनट के लिए जैतून के तेल(olive oil) से मसाज करे और पूरी रात के लिए छोड़ दे।

13. अरंडी का तेल(castor oil) 

उंगलियों से अरंडी का तेल(castor oil) अपनी आंखों के नीचे लगा कर थोड़ी देर तक मसाज करे और रात भर के लिए छोड़ दे। इससे डार्क सर्कल कम होते है।

14. सेब का सिरका (Apple cider vinegar) 

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय में सेब के सिरके का भी उपयोग होता है। इयर बड्स(earbuds)की सहायता से सेब के सिरके को आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाए ओर उसके सूखने का इंतज़ार करे।

15. संतुलित आहार और पानी

  • घरेलू उपायों के साथ सही आहार और पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है।
  • विटामिन C और आयरन युक्त भोजन अवश्य लें।
  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी अवश्य पिएं।
  • जंक फूड से बचें।

डार्क सर्कल से बचने के टिप्स :

  1. योग और प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें।
  2. रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें।
  3. सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
  4. रात में मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल कम से कम करें।
  5. आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें।

निष्कर्ष :

डार्क सर्कल्स कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन यह आपके चेहरे की खूबसूरती और आत्मविश्वास को कम कर देता हैं। इन्हें छुपाने के बजाय प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाकर इसे हमेशा के लिए दूर किया जा सकता हैं। खीरा, आलू, गुलाबजल, बादाम तेल और ग्रीन टी बैग्स जैसे सरल उपाय न केवल सुरक्षित हैं बल्कि लंबे समय तक असरदार भी साबित होते हैं। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवनशैली डार्क सर्कल को जड़ से खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है।

डिस्क्लेमर: हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह अवश्य लें।

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Tell people about what you’ve been doing, your experience and many more awesome things that will entice them further to know you more.

Tell people about what you’ve been doing, your experience and many more awesome things that will entice them further to know you more.